छात्र आंदोलन के बीच अब अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आने लगी हैं। आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची के अनुमंडल दंडाधिकारी सदर की अदालत ने पूजा कुमारी बनाम संजय चतुर्वेदी मामले की सुनवाई के दौरान रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले और जिला बार एसोसिएशन से जुड़े 15 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किया है।
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छात्रों के प्रदर्शन और घेराव आंदोलन के मद्देनजर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में 1,000 से अधिक जवान, 6 IPS अफसर और CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
रांची के राहे में जारागोड़ा चट्टान के पास अज्ञात युवक का शव बरामद। गले पर धारदार हथियार के निशान, दाहिने हाथ पर 'KM' लिखा है। पुलिस हत्या की जांच में जुटी।
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया (धुर्वा) डैम से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई
रांची ट्रैफिक पुलिस ने सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्गों के लिए जारी किया विशेष ट्रैफिक प्लान। जानें नो-एंट्री रूट, नो-पार्किंग जोन और निर्धारित पार्किंग स्थलों की पूरी सूची।
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से रांची की युवती प्रेरणा का नाम जुड़ने के बाद भारतीय जांच एजेंसियों और झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। संभावित ठिकानों, संपर्कों और नेपाल के रास्ते भारत लौटने की खबरों की पड़ताल की जा रही है।
रांची में पत्नी के मायके जाने से नाराज लातेहार का युवक रात भर स्टेडियम के हाई मास्ट टावर पर चढ़ा रहा। 8 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पत्नी के समझाने पर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से रांची की युवती का नाम जुड़ने पर हड़कंप। इंटरपोल के इनपुट पर केंद्रीय व राज्य एजेंसियों की जांच तेज, पुलिस हुई सतर्क। पूरी खबर पढ़ें।
रांची के होटवार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाली अंजनी घोष के घर हुई जेवरात और मोबाइल चोरी के मामले का मुख्य आरोपी मो. अशफाक अंसारी (21) पुलिस को चकमा देकर खेलगांव थाना से फरार हो गया।
रांची के मधुकम में 12 मकानों पर बुलडोजर चलाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। तथ्य छिपाकर आदेश लेने पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और सभी प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है
रांची के करमटोली तालाब स्थित धोबीघाट पर नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर 11 मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से 100 से अधिक वर्षों से रह रहे परिवार बेघर हो गए हैं।